विनोद यती की खास रिपोर्ट
बाइक व बोलेरों की हुई टक्कर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी बोलेरों कई गंभीर रूप से घायल
चौबेपुर-क्षेत्र के डुबकियां पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार शुभम यादव अपनी मां सौजादी देवी उम्र 55 वर्ष निवासी बर्थरा खुर्द से दवा दिलाने मुस्तफाबाद के लिए जा रहा था करीब ढाई बजे डुबकियां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए मुड़ा तभी गाजीपुर से आ रही बुलोरो बाइक को टक्कर मार कर तेज गति से वाराणसी के तरफ भागने लगा तभी डिवाइडर से टकरा कर बुलोरो पलट गई। जिसमें सवार गणेश प्रसाद पांडेय ने बताया की इसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे जिसमें 3 महिला 2 पुरुष ड्राइवर भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। बुलोरो सवार घायल ने बताया की हम सभी लोग अपने काम से प्रयागराज जा रहे थे।घटना अस्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी डिवाइडर से टक्कराने के बाद दस मिनट रोड पर घीसटती चली गयी।