विवेक राय की खास रिपोर्ट
मारकण्डेय ग्रुप ऑफ आई०टी०आई० के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवे दिन बॉलीबॉल का आयोजन किया गया जिसके फाइनल मुकाबले में फिटर प्रथम वर्ष की टीम विजेता घोषित की गई। उपविजेता इलेक्ट्रिशियल प्रथम वर्ष की टीम रही। विजेता टीम की खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम के अतिथिगण आईपीएस गौरव तिवारी, दीपक सिंह स्टेट बैंक मैनेजर शाखा चौबेपुर, आशीष यादव समाजसेवी, अतुल चतुर्वेदी, अमरीश तिवारी, रोहित तिवारी, कौलेष तिवारी व दर्शकों का स्वागत निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्या व दिशा निर्देशन राहुल कुमार एवं ओमकार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारकण्डेय आई०टी०आई० के संस्थापक अरुण कुमार तिवारी ने किया।