UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वर्षो से जमीन पर पड़े* *ट्रांसफार्मर को पोल पर*  *चढ़ाकर बिजली की कराई गई आपूर्ति*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*यशस्वी ग्राम प्रधान का पहल लाया रंग,ग्रामीणों में खुशी की लहर*रामेश्वर,वाराणसी। बरनी विद्युत उप केंद्र के रामेश्वर फीडर अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगापट्टी में वर्षो से जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को पोल पर चढ़वाने के बाद केबल जोड़वाकर ग्रामीणों के लिए बिजली आपूर्ति करवायी गयी।बताया जाता है कि जगापट्टी गांव में वर्षो पूर्व प्रदेश सरकार के पहल पर चलाए जा रहे घर घर बिजली कनेक्शन के तहत बजाज कम्पनी के द्वारा गांवों में विद्युतीकरण कराये जाने का टेंडर हुआ था। जिसके तहत उसने बिजली का पोल व केबल दौड़ने के बाद ट्रांसफार्मर को पोल पर चढ़ाये बगैर ही भाग निकला। लगभग दो वर्ष से ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा हुआ था।ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान से मांग किया। यशस्वी ग्राम प्रधान ने अपने प्रयास से बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता,उप खंड अधिकारी व अवर अभियंता से मिलकर जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को कराने की मांग किया।ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके का सत्यापन किया। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर वर्षो से जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को पोल पर चढ़वा कर बिजली बहाल करायी गयी।इस नेक पहल की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों ने बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News