विवेक राय की खास रिपोर्ट
---------
चिरईगाँव- स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चुकहा व सिरिस्ती मे शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने ग्राणीण पुस्तकालय का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण पुस्तकालय में धार्मिक बुक, समाचार पत्र एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित विकास परक योजनाओं से सम्बंधित किताबों की व्यवस्था की गई है।जिसका पात्र लाभार्थियों को आसानी से मिल सकेगा।इसके अलावा कम्पटीशन बुक भी है जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।ग्रामीण पुस्तकालय की उपयोगिता आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगी।इस दौरान एडीओ पंचायत कमलेश सिंह,ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष, ग्राम प्रधान सिरिस्ती कुसुम मौर्या, चुकहा प्रधान झन्ना राजभर, पंचायत सचिव अनिल,डॉ अवधेश मौर्य,अमन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।