UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जैतपुरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अनैतिक देह व्यापार से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2023 धारा 363 भा0दवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम से सम्बन्धित दिनांक 12/02/2023 को नाबालिग लड़की का अपहरण कर देह व्यापार कराने की घटना से संबंधित विवेचना से प्रकाश में आये अनैतिक देह व्यापार हेतु अपना गेस्ट हाउस उपलब्ध कराने वाले, अन्तर्गत धारा 4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में वांछित अभियुक्त मनीष कुमार सेठ पुत्र कतवारू सेठ नि0 एस-10/22 बी हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष को दिनांक 06.06.2023 को समय 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री मथुरा राय प्रभारी निरीक्षक,हे0का0 दिलशाद खाँ,हे0का0 गणेश राय,हे0का0 राजेश सिंह थाना जैतपुरा कमिo वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News