UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह को बनाया गया*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी।राष्ट्रीय समता पार्टी(नेप) कोर कमेटी के सचिव व रासपा रा0 सलाहकार राजकुमार गुप्ता,प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल महिला मंच अध्यक्ष दीदी वंदना सिंह ने पी सी एफ प्लाजा नादेशर कार्यालय पर प्रेसमीडिया से बात चीत की बातचीत के दौरान राष्ट्रीय समता पार्टी रा0 सलाहकार ने बताया कि पार्टी में कोर कमेटी की चार सदस्यीय टीम ही सर्व मान्य है आज पांच में से 5वे सदस्य कैप्टन राजकुमार को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन किया जाता है कोर कमेटी के सदस्य अब 04 ही है।चेयरमैन शशिप्रताप सिंह,सचिव राजकुमार गुप्ता,सदस्य श्रीमति दीदी वन्दना सिंह,सदस्य प्रकाश जायसवाल पांच सदस्यीय कोर कमेटी के द्वारा 28/02/23 को राष्ट्रीय संगठन को भंग किया गया था।प्रेसमीडिया के समक्ष जा कर पार्टी फोरम के विपरीत कोर की निर्णय को अवहेलना करने पर अनुशासन हीनता के कारण 5 वे सदस्य कैप्टन राजकुमार को कोर कमेटी के प्रस्ताव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता.सभी पदों तथा कोर कमेटी से निष्कासित किया जाता है और कोर कमेटी सर्व सम्मति से अध्यक्ष का कार्यभार तत्काल संगठन को चलाने की जिम्मेदारी संयोजक शशिप्रताप सिंह को देती है जल्द ही सभी विंग की बैठक कर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।कार्यवाहक संगठन अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समता पार्टी (नेप) कि राष्ट्रीय कमेटी आज से बहाल किया जाता हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News