अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।विकास खण्ड हरहुआ के प्रांगण में आज मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया,जिसमे 61 जोड़ो की शादी सकुशल संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय बब्बू तथा केन्द्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र पांडेय के प्रतिनिधि अरूण पाठक द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र व उपहार सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर ब्लाकप्रमुख हरहुआ ने कहा कि शासन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन से बड़ा कोई यज्ञ नही है।ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बीडीओ पी वर्मा ने कहा ऐसे सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले होने की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाता है।इस मौके पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले पंचायत सचिवो, सफाई कर्मियों और जनप्रतिनिधियो की सराहना करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। एडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह और अवर अभियंता लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार द्वारा भोजन वितरण और सामग्री वितरण का दायित्व निभाया ।कार्यक्रम मे रत्नशंकर पाँडेय, मिथिलेश श्रीवास्तव , सुयश श्रीवास्तव, सौरभश्रीवास्तव ओमप्रकाश यादव, एकाउंटेंट रविन्द्र यादव,और सतीश यादव वरिष्ठ सहायक द्वारा टेंट , मंच और वाहन पार्किंग की व्यवस्था संभाली गयी।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार प्रधानप्रतिनिधि औरा तथा रविन्द्र यादव प्रधान मुर्दहाद्वारा किया गया।