UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निर्देशक आकाशवाणी राजेश कुमार गौतम ने वितरित किये कंबल*

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी।आकाशवाणी के निर्देशक राजेश कुमार गौतम समाज सेविका श्रीमती आरती गौतम और हिंदी लोक गायिका एवं समाज सेविका सुश्री ज्योति गुप्ता और एशियन ब्रिज इंडिया के निदेशक मोहम्मद मूसा आज़मी ने हर वर्ष की भाती इस जाड़े में भी,इस कड़ाके की ठंड में रात 10 बजे निकल कर आकाशवाणी के पीछे मलिन बस्ती,शिवपुरवा मलिन बस्ती लहरतारा कैंसर हॉस्पिटल के मंदिर पर सो रहे कैंसर पीड़ितों के परिवार जन और कैंट स्टेशन पर पुल के नीचे रह रहे गरीब और निराश्रित व्यक्तियों महिलाओं और बच्चों के बीच में लगभग 300 कंबल का वितरण किया।कंबल वितरण कार्यक्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्वपोषी ग्रामीण विकास के छात्र अनुज कुमार पटेल,शिवांगी,धीरज और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत भगत और प्रदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई lकंबल वितरण कार्यक्रम के अंत में निदेशक आकाशवाणी श्री राजेश कुमार गौतम ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया और नववर्ष की बधाई दीl

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News