संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विकास सिंह
वाराणसी- पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में अभियान "आपरेशन दृष्टि" के तहत थानाध्यक्ष लालपुर पाण्डेयपुर के प्रयास से थाना क्षेत्र के व्यापारी बन्धु श्री धीरज पटेल एवं श्री नीरज पटेल के सहयोग से मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराया गया।उल्लेखनीय है कि "आपरेशन दृष्टि" अभियान को सफल बनाने हेतु विगत दिनों थाना लालपुर पाण्डेयपुर के व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग बुलाई गयी थी, जिसमें स्थानीय क्षेत्र की जनता को अभियान आपरेशन दृष्टि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी थी एवं उससे होने वाले लाभ व उद्देश्य के बारे में बताया गया था। जिससे प्रेरित होकर थाना स्थानीय क्षेत्र के व्यापारी बन्धु श्री धीरज पटेल एवं श्री नीरज पटेल पुत्रगण श्री आनन्द कुमार पटेल निवासी-सा 01/178 पहाड़िया पाण्डेयपुर वाराणसी द्वारा अग्रणी भूमिका निभाते हुए सार्वजनिक स्थान (नई बस्ती पहड़िया मोड़ पर निर्धारित मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराया गया। जिसके लिए सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट व थानाध्यक्ष लालपुर पाण्डेयपुर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए | इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गयी।