UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Updated on: 17 April, 2026

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के उदयपुर पंचायत भवन पर निशुल्क परीक्षण नेत्र शिविर का आयोजन मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन एवं राजकुमारी देवी आई केयर सेंटर के सौजन्य से हुआ मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन के सचिव प्रिंस चौबे ने बताया कि गलत खान पान से आंखों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है तमाम ग्रामीण मरीजों को पता ही नहीं हमारे आंखों में रोग हो चुका है डॉक्टर ऋतुराज श्रीवास्तव ने सैकड़ों मरीज का परीक्षण किया कई मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले जिन्हें पता ही नहीं था कि हमें मोतियाबिंद हो चुका है मरीजों को निशुल्क आई ड्रॉप सहित दवाइयों का वितरण किया गया इस मौके मेडिकल सहायक पूजा भूपेंद्र मिश्रा एवं ग्राम प्रधान सुद्धू रामचरण गौड़ अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News