विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी :पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन की अध्यक्षता में पुलिस उपायुक्त कार्यालय वरुणा जोन में वरुणा जोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कैंट, शिवपुर, लालपुर पांडेपुर, सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर, रोहनिया, मडूवाडीह, लोहता के थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें हत्या, लूट, चोरी ,डकैती नकबजनी की घटनाओं के अनावरण व अभियुक्तों व अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही विवेचकवार लंबित विवेचना, महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को अनावश्यक लंबित न रखने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए l लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों /आई.जी.आर. एस. का शीघ्र निस्तारण करने व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करने तथा उनका फीडबैक लेने के निर्देशित किया गया साथ ही साथ थानों में स्थापित महिला हेल्पडेस्क में नियुक्त महिला कर्मियों को शिकायतकर्ता महिला के साथ सरल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निवारण करने संबंधित निर्देश दिए गए।शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गस्त ,साइबर अपराध के रोकथाम संबंधित प्रचार प्रसार, मिशनशक्ति जागरूकता अभियान व एंटीरोमियो टीमों द्वारा प्रतिदिन प्रभावी कार्यवाही करने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोड, तीन सवारी, बिना हेलमेट ,मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश दिए गए गोष्टी में न्यायालय से जारी आवे दिखाओ कि शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने निर्देशित किए l