विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थानांतर्गत तेवर गांव में समाजसेवी भारतभूषण पांडेय एवं उनके पुत्रों अमित कुमार पांडेय व विनय कुमार पांडेय ने महिला जागरुकता तथा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में ममता रानी चौधरी (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,महिला अपराध वाराणसी),सुधाकर शरण पांडेय (जिला प्रोबेशन अधिकारी), भारत भूषण राय (अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग), तथा शैलेंद्र सिंह (एडीओ) उपस्थित रहे।इस अवसर पर एडीसीपी (महिला अपराध) ममता रानी चौधरी जी ने महिलाओं से जुड़ी विविध विषयों पर अपने वक्तव्य रखे। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अपराध से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया। साथ ही विविध योजनाओं जैसे कि पॉक्सो कानून, और महिला हेल्पडेस्क के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के विकास में पुरुषों की भूमिका एवं महिलाओं के प्रति सामाजिक मानसिकता के बदलाव की जरूरत की भी बात की।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु योग्यता मानकों और लाभ लेने हेतु संपर्क केंद्रों की जानकारी भी दी।दोनो अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। विनय पांडेय ने ग्रामीणों की विविध समस्याओं संबंधित ज्ञापन एडीओ को दिया।प्रमुख ग्रामीणों में केशव श्रीवास्तव,अशोक तिवारी, संतोष सिंह, प्रमोद पांडेय, कामेश्वर चौबे, रविशंकर जायसवाल और गौरव सिंह उपस्थित रहे।