UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ मे प्रधानमंत्री आवास को लेकर हलचल हुआ तेज*।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*एडीओ सहकारिता,एडीओ पंचायत और एडीओ कृषि ने गहनी,अनौरा, बेनीपुर और गुरवट मे की आवास की जाँच*।वाराणसीहरहुआ।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने गहनी,गुरवट,अनौरा,गोकुलपुर,भटपुरवा कला और गुरवट ग्रामपंचायतो मे लाभार्थियो की पात्रता की जाँच की।जाँच के दौरान अधिकारियों द्वारा उन्नीस अपात्रो के नाम काट दिए गए । इसमे पक्के कमरे और पक्की दीवाल वाले आवासीय ढाँचे वाले,मोटरसाइकिल,तिपहिया वाहन और बेसिक फोन वाले लोगो के आवास काट दिए गए।जाँच के दौरान सेक्रेटरी चंचल रेड्डी,अभिलाष,रत्नशंकर पांडेय,संजय गुप्ता और चंद्रबली उपस्थित रहे।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने सभी सचिवो को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि गुरूवार तक शतप्रतिशत लाभार्थियो का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News