संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ,वाराणसी।* प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विश्व टीबी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनपद में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने हरहुआ विकास खंड बेलवरिया,उदयपुर व मोहनपुर गांव में पंचायत भवन हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टीबी रोगियों से उनके स्वास्थ्य,धरातल पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीबी रोगियों को पोषण पोटली दी। टीबी रोगियों ने विदेशी मेहमानों को धन्यवाद दिया।पंचायत भवन व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कनाडा से पियरे ब्लेस,एंड्रूकिक वुड (डायरेक्टर ऑफ जेनेवा ऑफिस) डॉ0 आर बी जोशी (डीडीजी)ऑस्टिन एरिन ओबेफाना,कैटी किड,राइट,अनेसोफ़े मोनेस्याहु,मेरी रेस्ट रेपो,मार्क एगीन्टन,फिलिप इन बोगुआ व मसूद तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों
के पहुंचने पर ब्लाक अधिकारियों,ग्राम प्रधान व गांव की बच्चियों ने तिलक लगाया और आरती उतारी। पुष्प वर्षा के" टीबी हारेगा इंडिया जीतेगा" के गगन भेदी नारे लगाए गए। डब्लू एच ओ की टीम ने आशा कार्यकर्तियो से रोगियों को दवा पहुंचाने,खिलाने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। शिनुबाला कृष्णन,डा प्रभु,धर्मराव,डा बमन,हिमांशु,प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार,नोडल अधिकारी डॉ0 आर0 के0 सिंह प्रभारी डा0 दीपकेश्वर,प्रधान बेलवरिया अशोक पटेल,प्रधान उदयपुर सुधधु,प्रिंस चौबे अध्यक्ष युवक मंगल दल,प्रधान मोहनपुर श्रवण कुमार पटेल,सुरेंद्र यादव,अरविंद कुमार सिंह,एच ईओ सतीश गुप्ता,सचिव संजय गुप्ता,सचिव बीना सोनकर,सचिव ओमप्रकाश यादव
के देखरेख में आशा,व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा विदेशी मेहमानों के हाथों पोषण पोटली वितरित किया गया।विदेशी मेहमानों ने भारत के गमव एवम संस्कृति को नजदीक से देख कई जानकारी ली। रहन सहन,भाषा शैली,ग्रामीणों के पहनावा सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अवलोकन किया।ग्रामीणों से मिलकर एक दूसरे को खुशियां बांटी।बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव समेत ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण,रामजी यादव,आकाश देव,जितेंद्र पांडेय, पिंटू, अजय पटेल,विपिन कुमार,विनोद साव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।