UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अस्पताल में 7 डायरिया व बुखार के मरीज भर्ती*।

Updated on: 20 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ,वाराणसी। ठंड एवम गलन का इस कदर प्रभाव पड़ा है कि अधिकांश लोग इसके चपेट में आकर बीमार पड़ गए हैं। वहीं जहां भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं तो कुछ लोग दवा लेकर इलाज कर रहे हैं।सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो बताया कि ठंड व गलन से सर्दी,खांसी,जुकाम,बुखार,डायरिया व चमड़ी रोग से अधिकतर ग्रामीण प्रभावित हैं। ओपीडी में बुधवार को 101 रोगियों का इलाज किया गया जिन्हें निःशुल्क दवाएं मुहैया कराई गई। जनरल फिजिशियन डॉ0 संजीव,डॉ0 रंगुल व फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी व अरविंद का सहयोग चल रहा है।

डॉ0 दीपकेश्वर ने मरीजों को विशेष सावधानी जैसे ठंड से बचे,गरम पेय पदार्थ व भोजन ही करें,बीमारी अवस्था मे उबला हुआ पानी व काढ़ा का प्रयोग करें। अस्पताल में इस समय कुल 7 मरीज भर्ती है जिसमे 4 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं।ऑक्सीजन प्लांट अब तक चालू न होने पर कहा कि यह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। वैसे ऑक्सीजन की जरूरत पर 30 कन्संट्रेटर अस्पताल में उपलब्ध है।प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध है जिसके लिए 24 घण्टे एम्बुलेंस सुविधा मौजूद है। वहीं जिला प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव व प्रधान प्रतिनिधि पुआरी कला नीलू पटेल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से सीएचसी से बेहतर सेवाएं जनता को मिल रही हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News