UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोरी को रोकथाम को लेकर स्वर्ण व्यापारीयो संग चौबेपुर थाने परिसर में हुई बैठक*

Updated on: 20 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चौबेपुर थाना क्षेत्र में आये दिन क्षेत्र में स्वर्णकार व्यापारियों के यहां हो रही चोरी को रोक छाम के लिए पुलिस ने चौबेपुर थाना परिसर में रविवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में व्यापारीयो संग बैठक की।बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने कहा कि रात्रि में गश्त बढ़ाई गई है प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सेंसर सीसीटीवी कैमरा,राउटर कैमरा लगवाएं तथा क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों को पुलिस को सूचना दें। साथ ही मुंह पर गमछा लगाए लोगों पर विशेष ध्यान दें।शनिवार को पुलिस ने व्यापारियों और खासकर सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। उनकी सुरक्षा को लेकर रणनाति बनाने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनसे सहयोग भी मांगा। उन्होंने व्यापारीयों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी चोरीयों का खुलासा किया जायेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल एन पी जायसवाल नन्हे.स्वर्णकार समाज अध्यक्ष चौबेपुर प्रदीप कुमार सोनी राजू सेठ. पूर्व प्रधान मनोज सेठ, बंगाली बाबू सेठ, पंचम सेठ, शिव कुमार सेठ ,रमाशंकर मौर्य ,कल्लू अजित जायसवाल, महादेव सेठ, उमेश चन्द्र सेठ, अजय गुप्ता प्रिंस चौरसिया, सोनू चौरसिया ,राकेश चौबे, अजय बरनवाल ,बंशी जायसवाल ,आकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News