UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बाइक लूट की झूठी सूचना पर चोलापुर पुलिस रही परेशान

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत नाहर सिंह पुत्र मानिका सिंह निवासी घोघली (मेघापुर) नेहिया के द्वारा सुबह डायल 112 पर बीती रात्रि में अपनी बाइक लूट की सूचना दी गई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के द्वारा छानबीन कर इसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गोसाईपुर उप निरीक्षक राहुल मौर्य व कांस्टेबल नीरज राय , हरिशंकर यादव की तत्परता से गाड़ी को एक जगह से बरामद कर लिया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ में लोगों द्वारा यह बताया गया कि बाइक सवार व्यक्ति अधिक नशे में होने के कारण बाइक सहित रोड के किनारे गिर गया था जिसे क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बाइक को एक घर के पास सुरक्षित खड़ा करा दिया गया था और बाइक सवार नशे में ही अपने घर पैदल चला गया था और बाइक सवार के द्वारा रात की घटना को सुबह अपनी बाइक लूट समझकर इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई जिसमें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा जांच करने पर यह लूट की सूचना झूठी साबित हुई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News