UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ -रामेश्वर क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा झांकी यात्रा के साथ हुआ तालाब में विसर्जित।

Updated on: 05 June, 2026

 

अतुल राय की खास रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 वाराणसी।हरहुआ-रामेश्वर क्षेत्र में झांकी के साथ गाजे-बाजे सहित युवाओं ने मां दुर्गा की अंतिम आरती उतारकर निर्धारित तालाब में विसर्जित किया। हरहुआ बाजार स्थित सगरा तालाब में भगतुपुर, अनौरा,हरहुआ,भटौली की प्रतिमा सरायकाजी का स्थानीय तालाब,सुरवा व गड़वा का बेरवा तालाब,रैसिपट्टी का गनेशपुर तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई। आयर व मुर्दहा का स्थानीय तालाब में किया गया। श्री नव दुर्गा पूजन समिति रामेश्वर बरेमा की प्रतिमा को रामेश्वर बाजार सहित पंचकोशी मार्ग पर झांकी निकालकर जंसा तालाब में विसर्जित किया गया।
हरहुआ क्षेत्र में चौकी प्रभारी सचिन पटेल,रामेष्वर चौकी प्रभारी मोहित वर्मा मुर्दहा चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह उप निरीक्षक अविनाश सिंह,सूर्यबली पांडेय,बाल मुकुंद पांडेय,सत्यानन्द कांस्टेबल पंकज सिंह,अंकित,विवेक,विनोद,पीयूष और समिति के पदाधिकारी,क्षेत्रीय प्रधानों का सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News