UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवाओं का साथ अधिकारियों का मार्गदर्शन जीवन पर्यन्त याद रहेगा।* रामचन्द्र मौर्य

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*अभी जीवन में संगठन की संस्कृति व काशी की जीवंत परम्परा से साधन व ज्ञान ऊर्जा तथा संस्कार ग्रहण करना है।*राष्ट्र सेवा के ऋण से उऋण होकर आत्मीय जनों के ऋण का सदैव ऋणी रहूंगा।*नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर आयोजित हुआ विदाई समारोह*।हरहुआ*। नेहरू युवा केंद्र संगठन वाराणसी युवा कार्य एवम खेल मंत्रालय (भारत सरकार)के लेखाकार रामचंद्र मौर्य की नए साल के आगमन व सेवानिवृत होने पर शनिवार को भुवनेश्वर नगर कार्यालय पर भाव भीनी विदाई दी गयी।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ जाता है। स्वछंद रूप से युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे।पूर्व संयुक्त निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन (भारत सरकार) संजय सिंह ने कहा कि युवाओं के बीच कार्य करना बड़े सामंजस्य और गम्भीर परिणामों के बीच निर्णय की समझ को कारगर बनाती है।युवा के दर्द को जोअपना दर्द समझा वह युवा बन जाता है। युवा सकारात्मक सोच लेकर सहयोग करें।पूर्व उपनिदेशक कमलेश दुबे ने कहा कि निर्विवाद सेवानिवृति बड़े गर्व की बात है।यहां से वापस लौट कुटुंब में जाने वाला सदैव युवा बना रहता है।पूर्व जिला युवा समन्वयक अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं के साथ काम करने का आनंद और अधिकारियों का समन्वयन,संवाद,सहयोग मार्गदर्शन व ऊर्जा प्रदान करता है।जिला युवा समन्वयक निखिल गुप्ता ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर कहा कि नई तकनीक के बीच जिस तरह से पुरानी कार्य शैली के साथ मौर्या जी ने सामंजस्य बनाकर कार्य किया वह काबिले गौर है।उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने0यु0 के0 स0 उत्तर प्रदेश,जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह,राज्य प्रशिक्षक ने0यु0 केंद्र संगठन लखनऊ के0एल0 पथिक,मास्टर ट्रेनर सुरेश पांडेय,वरिष्ठ समाजसेवी विजय बहादुर यादव,पूर्व एन वा ई वी रामदुलार यादव,प्रशिक्षक इंद्रजीत यादव,राजकुमार मिश्रा,कुर्बान अली,ईश्वरचंद पटेल,शिवप्रताप सिंह,देवेंद्र पटेल,दर्शन निषाद, साधु,दिनेश यादव गायक,निर्भय नारायण सिंह व राजेश प्रजापति ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया। वरिष्ठ लेखाकार रामचन्द्र मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं का साथ अधिकारियों का मार्गदर्शन मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी व साधन होगी।राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक ने काशी की परंपरा और उसके मूल्यों के बीच साथ देकर मुझे भी काशी की विशालता प्रदान की। साथ ही मार्गदर्शन मेरा साधन बना,उसे भूल पाना मुश्किल है। विदाई समारोह में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के साथ काफी युवा शामिल रहे।संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नेहरू युवा केंद्र वाराणसी ऐश्वर्या मिश्रा ने की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News