UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिर्जामुराद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार 

Updated on: 03 September, 2026

 विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 

वाराणसी।एसपी ग्रामीण वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में 08 नवम्बर को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से औराई से वाराणसी की तरफ नम्बर प्लेट बदलकर मोटरसाइकिल बेचने जा रहे युवक पंकज कुमार सरोज पुत्र अवध नारायन सरोज निवासी भवानीपुर थाना औराई भदोही को रुपापुर अन्डरपास पुल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 273/2022 धारा 41/411/419/420 भादवि पंजीकृत विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम–प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य,का0 देवानन्द मौर्य,का0 उदय प्रताप थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।
 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News