विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
- दानगंज-- दानगंज स्थित कृषि विभाग द्वारा संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार का प्रभारी प्रावधिक सहायक-सी सौरभ को बनाया गया।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार सौरभ सिंह को न्याय पंचायत सिंहपुर के विभागीय कार्यों के साथ साथ राजकीय कृषि बीज भंडार दानगंज का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि राजकीय कृषि बीज भंडार दानगंज के पूर्व गोदाम प्रभारी श्रवण कुमार का चंदौली जनपद मे स्थानान्तरण हो जाने के कारण श्री सौरभ को राजकीय कृषि बीज भंडार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उक्त आशय की जानकारी चोलापुर के एडीओ कृषि शिवदास ने दी है।