अतुल राय की खास रिपोर्ट
ग्रामप्रधान स्थानीय मुद्दों के ऊपर चर्चा व विश्लेषण कर उनकी प्राथमिकता का निर्धारण करें: विमल कुमार सिंह
हरहुआ।ग्रामप्रधान स्थानीय मुद्दों के ऊपर चर्चा व विश्लेषण कर उनकी प्राथमिकता का निर्धारण करें जिससे विकास को गति प्रदान कर सकें। उक्त बातें जिला ग्राम विकास संस्थान,परमानंदपुर में 'जलवायु परिवर्तन व जलवायु जनित आपदाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता संवर्द्धन' विषयक चल रहे प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिवस जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।परिस्थितिक विश्लेषण के अंतर्गत खतरा,जोखिम,नाजुकता व क्षमता आंकलन के बारे में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने जानकारी दी। अन्य वक्ताओं में डॉ0 अजय कुमार सिंह,मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव सहित सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी,मुलायम सिंह यादव,सुरेश तिवारी,सुरेंद्र गुप्ता,ओमप्रकाश गिरी,धनंजय पाण्डेय,प्रदीप यादव,दिनेश कुमार,संजय कुमार सिंह व जनपद चन्दौली के समस्त विकास खण्डों से मिलकर कुल 20 ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।