UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रघुवंश प्रतिष्ठानम ने मनाया 15 वा होली मिलन समारोह* 

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर। नियारडीह स्थित पुकार राय चबूतरा पर रघुवंश प्रतिष्ठानम ने 15 वां रघुवंशी होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें जनपद सहित पूर्वांचल के रघुवंशी शामिल हुए। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की। साथ ही समाज के उत्थान और विकास पर चर्चा हुई। जिसमें ए पी एस स्कूल चोलापुर की तरफ से हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 5 बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाने का संकल्प लिया गया। साथ ही रघुवंश प्रतिष्ठानम ने गरीब लड़कियों की शादी और परिवार के गरीब लोगों के इलाज के लिए खर्च वहन करने का संकल्प उठाया। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता लोकनाथ सिंह ने और संचालन अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह मास्टर, अखंड सिंह, अवनींद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जे.एन. रघुवंशी, ललितेश सिंह, शिवाजी सिंह, राजेश सिंह, सतीश सिंह,संतोष सिंह, बच्चा सिंह, मधुकर सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, सुजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News