UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तीस साल से विवादित जगह पर ग्राम प्रधान द्वारा लगवाया गया खड़ंजा,लोगों के लिए हुआ रास्ता सुलभ।*

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर,वाराणसी*। क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के ग्राम पंचायत जगापट्टी के राजस्व गांव पेडूका में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में लगभग तीस वर्षों से चला आ रहा विवाद को ग्राम पंचायत जगापट्टी के यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने दोनो पक्षों से वार्ता कर उनके सहमति पर लोगों की सुलभता व राहत के लिए तत्काल प्रभाव से खड़ंजा कार्य कराया।बताया जाता है कि पेडूका गांव में श्यामजी यादव व भुल्लन यादव के बीच एक जमीन को लेकर लगभग तीस वर्षों से विवाद चला आ रहा था। उक्त मामला कोर्ट में भी चल रहा है।जिसे लेकर दोनों पक्ष इधर बीच पुनः सामने सामने आ गए। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर परिवार में सुख,शांति,अमन,चैन,बच्चो के विकास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर इस विवाद को दूर करने के लिए दोनों लोगों की सहमति लेकर तत्काल प्रभाव से लगभग सौ मीटर खड़ंजा कार्य एक दिन में युद्ध स्तर पर कराकर दर्जनों परिवार को आने जाने के लिए रास्ता सुलभ कराया।इस मौके पर ग्राम प्रधान ने बताया कि मेरे ग्राम पंचायत में अब तक दो दर्जन से अधिक विवादित मामलों को एक जगह बैठकर लोगों से वार्ता कर रास्ता को बनाया गया। आजादी के बाद यह बस्ती ग्राम प्रधान के पहल पर अब जाकर आजाद हुआ।खड़ंजा लगने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने के लिये रास्ता सुलभ मिलने पर लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए खुशी जाहिर करते हुए ऐसे समाजसेवी,ग्राम प्रधान के प्रति हृदय आशीर्वाद दिया।मौके महाबली यादव, कृष्ण कुमार यादव,राकेश यादव,रामनगीना यादव,राजेश यादव,संजय यादव,धर्मधीर यादव,दीपू यादव,राहुल यादव,सहित गांव कई सम्मानित लोग मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News