अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर,वाराणसी।* जनकवि सुदामा पांडेय 'धूमिल' के पैतृक गांव खेवली में "आशा बाल पुस्तकालय" व जनकवि धूमिल पुस्तकालय के नन्हे-नन्हे बच्चों ने धरती को हरा भरा ,प्रदूषण मुक्त समाज को प्रकृति प्रेम से अवगत कराने के लिए पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में पौधरोपण और पर्यावरण जन जागरूकता रैली रविवार को निकाली। राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं अपने भविष्य को सवारने के लिए अपने हाथ से 5 पौधे लगाकर हर लोगों को प्रेरित कर लगाएं और सुरक्षित रख सेवा करें। हर बच्चा अपने हर रिश्तेदारों से पौध लगाने व जल को संरक्षित करने के प्रति जागरूक करें।क्षेत्र के चकरा, पांडेयपुर,माधोबारी गांव,नैपुरा में घर-घर बच्चों ने पौधरोपण से होने वाले लाभ की जानकारी दी। मनीष पटेल व पर्यावरण प्रहरी रंजीत तिवारी ने पौधरोपण के प्रति लगाव व उससे होने वाले लाभ की जानकारी देकर समुदाय के बीच जाकर प्रकृति प्रेम,हरियाली के प्रति प्रेरित बच्चे करें। इनको पौधरोपण के साथ -साथ संरक्षण के तरीके और नियमित देखरेख के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने की जानकारी दी गई। बच्चों ने गाँव गाँव गरीबों को निःशुल्क पौध प्रदान करते हुए पौधरोपण किया। रैली में रवि,साजन,खुशी,संकेत,प्रिंस,जाह्नवी,मकालू,सुदामा,उर्मिला के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक देवेंद्र पटेल,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,प्रितेश त्रिपाठी,सुनील पटेल, विनय भारती,लौटन पटेल,भूलई राम पटेल राजबली ,हेमंत सिंह सहित कई बच्चे व युवा शामिल रहे।