UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का आयोजन

Updated on: 20 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चोलापुर- चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया गया, जिससे मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की जांच एवं मानसिक विकलांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कानून के अंतर्गत जांच एवं परामर्श, दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दंत परीक्षण, अस्थि रोग से संबंधित समस्याओं की जांच एवं उपचार, टीकाकरण के अंतर्गत जीरो से 5 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर अधीक्षक डॉक्टर आर.बी यादव ने बताया कि मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण नींद ना आना, देर से आना, चिंता, घबराहट, तनाव, काम में मन लगना, आत्महत्या का विचार आना, भूत, प्रेत, देवी देवता आदि की छाया भ्रम का होना, मिर्गी बेहोशी या अन्य किसी प्रकार का दौरा, यह सब मानसिक रोगों के समान लक्षण पाए जाते हैं।डॉक्टर ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह है। मानसिक रोगों को छुपाए नहीं अधिक इलाज के लिए आगे बढ़े। कार्यक्रम में उपस्थित भरत जयसवाल, धर्मेंद्र गिरी,धर्मराज,डॉक्टर एम.के तिवारी,रमेश कुमार सैनी, प्रदीप मिश्रा, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News