संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
छविनाथ यादव
हरमन माइनर स्कूल डुबकियां के बच्चों ने काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ वाराणसी में भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में जी20 पोषण मेला में अपनी शानदार प्रस्तुती दर्ज़ कराई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक बधैया गीत सोहर और देवी नृत्य प्रस्तुत कर विशाल जनसमूह का खुब मनोरंजन किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं जी20 नगरीय नोडल अधिकारी डॉ ए पी गौड़ ने छात्रों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में संगीत श्रीमति कविता खन्ना ने एवं नृत्य निर्देशन श्री पंकज श्रीवास्तव का था तथा संचालन एवं समन्वय वरिष्ठ शिक्षक श्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया।