UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कौशल विकास मिशन से जुड़ी 9 संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रिकवरी कराई जाएगी*:- विमल कुमार सिंह,जिला समन्वय

Updated on: 13 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ।दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत उन सभी युवाओं के लिए है जो अपने कौशल के आधार पर अपने आपको को स्वावलंबी बनायेंगें।इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के 15 से 35 वर्ग के युवक व युवतियों को 34 विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार उपलब् कराया जाता हैं। वीडियो के निर्देश पर कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक विमल सिंह ने 9 संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है अब एडीएम वित्त व राजस्व कार्यालय से अगले हफ्ते रिकवरी के लिए नोटिस जारी की जाएगी एडीएम वित्त संजय कुमार ने बताया कि 2 वर्ष पहले योजना के तहत लखनऊ दिल्ली कोलकाता नॉएडा शिमला बिहार और गुड़गांव की संस्थाओं ने युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए धन आवंटन कराया। कुल 9 संस्थाओं ने प्रशिक्षण के नाम पर मिशन कार्यलय से धन प्राप्त किया और 2 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने पर भी प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया। जिनकी रिकवरी अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News