UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हर्सोल्लास से मनाई गई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार की जयंती ।

Updated on: 13 June, 2026

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में अजगरा विधानसभा सभा के नियार स्थित योगिराज आईटीआई विद्यालय प्रांगण में महाराजा मिहिरभोज प्रतिहार जी की जयंती हर्सोल्लास के साथ मनाई गई ।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में ज्ञानवापी मामले के कोर्ट कमिश्नर श्री अजय कुमार सिंह जी एवम विशिष्ट अथिति के रूप में प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ संजीव सिंह जी उपस्थित रहें । कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, संगठन मंत्री अमित सिंह, जिला प्रवक्ता क्रांतिवीर सिंह,  एवम संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे । अतिथियों का स्वागत रामाश्रय सिंह एवम संचालन अखिलेश्वर सिंह जी ने किया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News