UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगर अध्यक्ष ने तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

Updated on: 17 June, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
केराकत जौनपुर।
नगर पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासत गर्म होती जा रही है चुनाव मैदान उतरे सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं हालंकि अभी तक चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायत की सीट तय नही हुई है इसी बीच एक ऐसा पत्र सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।बता दे कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व मौजूदा सभासद मनोज जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसको लेकर नगर पंचायत चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।मीडिया से बात करते हुए मनोज जायसवाल ने बताया कि तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त आये दिन किसी ना किसी तरह से परेशान करते रहते है साथ तानाशाही करते रहते हैं। व्यापारियों के हित की बात करना मुश्किल हो जाता है जिस कारण मेरे मान सम्मान का व्यापारियों के प्रति धूमिल हो रही है जो मेरे लिए दुःख की बात है यदि मैं अपने सहित व्यापारियों की समस्या निदान नहीं कर सकता तो मुझे इस पद पर बने रहना औचित्य नहीं रह जाता है इसलिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह "इंदू" को पत्र भेज इस्तीफे की मांग की गई और मेरा इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News