विनोद यति की खास रिपोर्ट
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित प्राइमरी अध्यापक परीक्षा 2023 की परीक्षा के दौरान वरुणा जोन के थाना शिवपुर स्थित परीक्षा केंद्र एजीएम कंप्यूटर इन्फोटेक सुंदरपुर करौदी वाराणसी व श्री जीतन नारायण मेमोरियल आईं. टी. इंस्टिट्यूट/कॉलेज खुशहाल नगर शिवपुर वाराणसी में कंप्यूटर पर रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराकर पास कराने वाले साल्वरगैंग के सदस्य ओंकार सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी बर्दवारी थाना मुरसान जिला हाथरस, भुवनेश कुमार पुत्र कुशपाल निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी कोसीकला थाना कोसीकला जनपद मथुरा,सुधांशु शेखर सिंह पुत्र अच्युतानंद सिंह निवासी ग्राम वाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, जयचंद्र सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह निवासी ग्राम सझौ ली थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, इंद्रेश यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी ग्राम भरमा थाना प व ई जनपद आजमगढ़ व दो साल्वर महिला को जनपद वाराणसी एस टी एफ व थाना शिवपुर की पुलिस व संयुक्त टीम ने प्रवेश पत्र के साथ शनिवार को श्रीजीतनारायण मेमोरियल आई.टी. इंस्टीट्यूट/ कॉलेज खुशहाल नगर खुशहाल नगर शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया अभियुक्तगण के पास से 6 अदद सीपीयू (कंप्यूटर), एक लैपटॉप, दो अदद मोबाइल, आधार कार्ड, 5अदद प्रवेश पत्र व,₹2020 बरामद हुआ थाना शिवपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव एस टी एफ, उ0नि0 गिरीश त्रिपाठी एस टी एफ , उ0 नि0 अंगद यादव हे0का0अरविंद सिंह अन्य एसटीएफ पुलिस कर्मी मौजूद रहे l