अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी। शर्मिला बाल शिक्षा समिति पुआरी खुर्द,हरहुआ द्वारा संचालित शर्मिला इंटरमीडिएट कालेज का 22वा वार्षिकोत्सव विद्यालय प्रांगण में सुबह 11बजे होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विशिष्ट अतिथि अजगरा विधायक टी0 राम,सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग राज्यमंत्री भारत सरकार डॉ0 लोकेश प्रजापति,जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा व अध्यक्षता उप निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार एल0आर0 पटेल होंगे।उक्त आशय की जानकारी निदेशक दयाराम प्रजापति व प्रधानाचार्य श्री नाथ पटेल ने संयुत रूप से दी है।