अतुल राय की खास रिपोर्ट
*कछवांरोड* मिर्जामुराद आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति के तत्वाधान में सोमवार को आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चों ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विद्यालय की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नृत्य नाटिका को काफी सराहा गया। इस दौरान बच्चों ने बाल मजदूरी के खिलाफ नाटक प्रस्तुत किया साथ ही बाल दासता,बाल विवाह व बाल अधिकार पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करके लोगों को इसके खिलाफ लड़ने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि पंजाब नेशनल बैंक कृषि प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक आशुतोष सिंह,आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल,जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया।डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि हर बच्चे को स्वास्थ्य,शिक्षा का अधिकार है बाल दस्ता बाल मजदूरी हमारे समाज में अभी भी अभिशाप है,सरकार ने बच्चों के अधिकार पर बहुत सारे कानून बनाये हैं लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है इस लिए समाज में बाल मजदूरी,अशिक्षा,बाल विवाह,यौन हिंसा,भिक्षावृत्ति आदि सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आना पड़ेगा।लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि समाज में बच्चों के साथ यौन हिंसा की घटनायें तेजी से बढ़ रही है जोकि बहुत चिंताजनक है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना होगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबचन,सुनील,विद्या,श्यामसुन्दर मास्टर,अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित' (पत्रकार),आनंद त्रिपाठी (पत्रकार),राकेश केशरी (पत्रकार),शमावनो,आशीष,सीमा,ज्योति,मनजीता,अनीता,पंचमुखी समेत आदि लोग शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन सुनील मास्टर,स्वागत प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर मास्टर और धन्यवाद ज्ञापन शमवानो ने किया।