विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गड़सरा मैदान के पास से अभियुक्तगण 1. रमेश यादव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी ग्राम गड़सरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी 2. विजय राजभर पुत्र राजनाथ राजभर निवासी ग्राम हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 3. आनन्द कुमार शास्त्री पुत्र स्वo संकठा प्रसाद शास्त्री निवासी ग्राम गड्सरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक- 11.03.2023 को समय करीब 17.00 बजे कुल 2000/-रू0 नगद व 51 अदद ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-100/2023 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठीउ,0नि0 अभिजीत सिंह,उ0नि0 विकाश पाण्डेय,का0 हिमाशू सिंह,का0 दिनेश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।