UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नाव से फिसली महिला को आई चोट: एनडीआरएफ टीम ने किया उपचार*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी में गंगा घाटों पर स्नान एवं पूजन आदि के लिए लोगों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ी रहती है इसके साथ ही वाराणसी में गंगा पुष्कर महोत्सव भी मनाया जा रहा है। जिसे देखते हुए उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं। शनिवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर एक महिला लकड़ी की नाव से उतर रही थी, इसी दौरान पैर फिसल जाने से नीचे गिर गई और पैर में गंभीर चोटें आई। महिला दर्द से कराह रही थी और पैर को हिलाने-डुलाने में भी असमर्थ थी। तुरंत ही लोगों की भीड़ भी कुछ देर में जमा हो गई। दशाश्वमेध घाट पर तैनात एनडीआरएफ टीम को जैसे ही घटना की जानकारी मिली टीम ने तत्काल पहुँच कर महिला बचावकर्मी के सहयोग से घायल को स्ट्रेचर पर उठाकर किनारे पर लाया और मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला को राहत मिलने के उपरांत एम्बुलैंस के माध्यम से अग्रिम उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल कबीर चौरा भेज दिया गया। महिला का नाम सरोज शर्मा, आयु 65 वर्ष, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News