UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सहायक अभियंता ने की जमुनीपुर मे जल जीवन मिशन की जाँच*।

Updated on: 17 April, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ।जलजीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनीपुर मे कराये जा रहे कार्यो की जाँच आज बुधवार को सहायक अभियंता विनोद राय तथा एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।जाँच मे कार्य संतोषजनक पाये गये लेकिन प्रगति धीमी रही।एई डीआरडीए ने कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार से किसी भी शिकायत या गुणवत्ता की कमी की स्थिति मे तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराने के निर्देश दिए।जाँच के दौरान अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,अंजनी श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,चंचल रेड्डी सेक्रेटरी भी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News