विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी। बड़ागांव थाना के भलेखा गांव के समीप रिंग रोड पर सोमवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के पास से बरामद 9 एमएम ब्राउनी पिस्टल एसआई अजय की है। आर्मोरर की ओर से जांच में इसकी पुष्टि की गई है। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली। बदमाशों ने एसआई को गोली मारकर पिस्टल लूट ली थी।
पिछले दिनों पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के उपनिरीक्षक अजय यादव अपने रोहनियां स्थित प्लाट पर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्टल, पर्स आदि लूट लिया था। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगी थी। सोमवार की सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पर फायर झोक दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों बदमाशों को सीने में गोली लगी। वहीं क्राइम ब्रांच का सिपाही भी घायल हो गए। बदमाशों के पास से मिली पिस्टल जांच के लिए आर्मोरर के पास भेजी गई। आर्मोरर ने जांच के बाद पुष्टि किया। सीपी ए. सतीश गणेश ने इस कामयाबी के लिए बड़ागांव पुलिस व क्राइम ब्रांच को सम्मानित किया