अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत "आंतरिक सामुदायिक सन्दर्भ ब्यक्ति"एफ एन एच् डब्ल्यू का स्वास्थ्य,पोषण,स्वछता एवं माहवारी प्रबंधन विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला ग्राम विकास संस्थान,हरहुआ के उद्धघाटन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि किशोरी बालिकाओं को संतुलित पोषण आहार से ही शारीरिक व मानसिक विकास सम्भव है। उनको माहवारी प्रवंधन स्वच्छता के प्रति सजगता बरतना जरूरी है तथा पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य की एक महत्त्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होनी चाहिए। पोषक तत्वों की लंबे समय तक कमी के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हैं। अच्छा पोषण,नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवन के आवश्यक नियम हैं। प्रशिक्षण में जनपद चन्दौली के 58प्रतिभागियों किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी अमर नाथ दुबे,प्रशिक्षक अनीता देवी ,प्रमिलादेवी,दीपा यादव,हीरेन्द्र नाथ,राजीव यादव व संस्थान से सुरेश तिवारी,मुलायम सिंह यादव और रतन लाल गौंड मौजूद रहे।