अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*। विकास के अंधाधुंध बेतरतीब विकास ने एक तरफ संकट खड़ा कर दिया।जिसका परिणाम रहा कि हजारों हजार पेंड बलिवेदी पर चढ़ गए।देश मे शुद्ध आबोहवा सहित ऑक्सीजन मिलना कठिन होने लगा।तरह -तरह की बीमारियां बढ़ने से जन जीवन का संतुलन विगड़ गया।ऐसे में आगामी दिनों में सनातन धर्म के भाई चारे के पर्व होली / होलिका दहन में हरे पेड़ों की डालियां काट कर इस वर्ष न डालने व एक गांव में एक होलीका जलाने का संकल्प नमो नमः सेवा दल बरेमा के अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में युवा ने रविवार को बैठक कर लिया।साथ ही साथ स्कूलों में जाकर बच्चों को हरे पेंडो की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा कि उपले को घर -घर से इकठ्ठा कर होलिका दहन करने की जिम्मेदारी हम युवाओं को उठानी चाहिए।सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि पहले ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करेंगे और बढ़ते प्रदूषण के खतरे से अवगत कराएंगे।बैठक में शिवम तिवारी,शुभम,लक्की,हेमंत सिंह रितेश,प्रीतेश त्रिपाठी,मोनू,आर्यन सहित कई युवा शामिल रहे।