विवेक राय की खास रिपोर्ट
दानगंज/वाराणसी-
चोलापुर विकास खण्ड के सभागार में मंगलवार को ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने किसानों को निशुल्क चना व मसूर बीज के मिनीकिट्स का बितरण किया।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीज का बितरत किया गया। सहायक विकास अधिकारी कैलाश मौर्या ने बताया कि मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख व बीडीओ अशोक कुमार चौरसिया ने 40 किसानों को बीज का नि:शुल्क बितरण किया गया।इस दौरान एडीओ पीपी शिवदास,बीटीएम देवमणि त्रिपाठी,स्वामी शरण कुशवाहा,सौरभ कुमार सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,पंकज भास्कर,डा.उमाशंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किया