UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संविधान दिवस पर युवाओं ने बच्चो को देश कि ताकत बता करप्रोत्साहित किया

Updated on: 13 June, 2026

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी,रामेश्वर।जनकवि धूमिल के गाँव खेवली,चकरा स्थित 'धूमिल पुस्तकालय व वाचनालय पर संविधान दिवस पर बच्चों को देश की ताकत बताते हुए उनके अधिकार व कर्तव्यों की प्रेरणा प्रदान की गई।पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल,पर्यावरण प्रेमी रंजीत तिवारी,बीडीसी रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता,समाजसेवी प्रितेश कुमार त्रिपाठी,लौटन पटेल व सुनील कुमार ने बच्चों के अंदर अपने संविधान के मूल्यों और देश के प्रति दायित्व बोध की जानकारी दी।डॉ0 भीमराव आंबेडकर व जनकवि 'धूमिल'के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। सराहनीय प्रस्तुति करने वाले बच्चों को कॉपी,पेंसिल,बिस्कुट,टॉफी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक देवेंद्र पटेल व शिवप्रताप सिंह,राजेश विश्वकर्मा ने संविधान के प्रति देश के नागरिकों के दायित्व पर उद्गार व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने संविधान दिवस पर निहित युवाओ व बच्चों को देश की मर्यादा व उनके दायित्व के प्रति सजग करते हुए प्रेरणा प्रदान की।कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी लौटन पटेल ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News