UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बच्चों के असली*बच्चों के असली गुरु माता पिता होते हैं शिक्षक तो सिर्फ माध्यम होता है* जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या*   

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

  

हरहुआ।विकास खंड हरहुआ के गड़वा रामपुर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ वहीं विद्यालय के निदेशक के द्वारा बुके देकर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया गया।अपने उद्बोधन के दौरान जिला अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा की बच्चों की शिक्षा दीक्षा में माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है अगर बच्चों को और उनके भीतर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा शक्ति कोई जागृत कर सकता है तो वह माता-पिता ही होते हैं। शिक्षक तो सिर्फ माध्यम होता है।विद्यालय पर चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रों के निरंतर संख्या वृद्धि के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूजा पांडेय द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।विद्यालय के प्रगति के पथ पर चलने की शुभकामना के साथ आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित गणमान्य सदस्यों एवं मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News