UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राज्यस्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग क्लब ने किया आयोजन*

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

 

चोलापुर क्षेत्र- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरहुआ ब्लाक के डिहवा गांव में आज राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग क्लब डिहवा ने आयोजन किया है। जिसका उद्दघाटन क्षेत्र के समाज सेवी रोशन सिंह ने खिलाड़ियो के बीच फीता काट कर किया।आयोजन कर्ता अकबाल नारायण सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमो ने भाग लिया जिसमे 9 लोकल व 5 अन्य जिला शेरपुर गाजीपुर,मुगलसराय रेलवे,नेहरू क्लब आजमगढ़,रेलवे वाराणसी, गंगापुर आजमगढ़ से आई है।कड़े मुकाबला के उपरांत क्वाटर में 8 टीमो विजयी रही जिसमे 5 बाहरी व 3 लोकल विजयी रही।सेमी फाइनल में 4 टीम जिनमें नेहरू क्लब vs मुगलसराय रेलवे और दूसरी डिहवा vs वाराणसी रेलवे लगातार टीमो को खेलते हुये अंतिम फाइनल में मुगल सराय रेलवे vs डिहवा के बीच कड़े मुकाबले के बीच करीब रात के 11 बजे मुगलसराय रेलवे विजयी घोषित हुआ।पुरष्कार के रूप में विजयी मुगलसराय रेलवे की टीम को 11000 रुपया व दूसरी विजेता टीम डिहवा को 7000 रुपया का पुरष्कार मिला।खिलाड़ियो के उत्साह बर्धन को बढ़ाने के लिये क्षेत्र के विशिष्ट जनों में योगेंद्र प्रताप सिंह,सन्तोष सिंह, अरविंद सिंह, रामजन्म सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सूबेदार यादव,सुजीत सिंह आदि लोगो के साथ साथ सैकड़ो जन मानस लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News