UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार जीम संचालक की मौत*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के हुकुलगंज तिराहे के पास शुक्रवार की देर रात शिव बिहार कालोनी पहड़िया निवासी जिम संचालक अशोक पटेल उम्र 48 वर्ष की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।पिता श्याम बाबू पटेल द्वारा देर होने पर जब मृतक के मोबाइल पर फोन किया गया। तो पुलिस द्वारा परिवार वालो को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में चेहरा विकृत हो जाने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। साथ ही मृतक के पास से मिले मोबाइल पर लॉक लगा हुआ था। जिससे कहीं फोन नहीं जा पा रहा था। देर रात 2 बजे जब पिता का फोन मृतक के मोबाइल पर आया तब शिनाख्त हो पाई। इकलौते बेटे का इस तरह अचानक चले जाने से परिवार वालो और बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है।मृतक अशोक पटेल पांडेयपुर चौराहे पर ही इंडियन हेल्थ क्लब नाम से जिम चलाते थे। शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से लौटते समय हुकूलगंज के पास स्थित टर्न से घूमते वक्त सिलेंडर लगी ट्रक की चपेट में आ गए। हालांकि कुछ ही देर में सीसी कैमरे की मदद से गैस लदी ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया गया। और लालपुर पांडेयपुर थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। और शव को कब्जे में लेकर शिवपुर स्थित पीएम हाउस भिजवा दिया गया। मृतक अशोक पटेल तीन बहनों में एकलौते भाई थे। परिवार में पत्नी सहित दो पुत्रियो का रो रो कर बुरा हाल है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News