UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तालाब की खुदाई कर रहे मनरेगा मजदूरों को दबंगो ने रोका, कार्रवाई की मांग को लेकर मजदूर पहुंचे थाने*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय 

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के आषाढ़ गांव में शनिवार की सुबह तालाब की खुदाई कर रहे मनरेगा मजदूरों को गांव के ही कुछ दबंगो ने काम रुकवाते हुए गाली गलौज देते हुए काम न करने का धमकी देने लगे और बोलने लगे अगर काम करोगे तो जान से मार देंगे।मजदूरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान संजय कुमार को दिया।मजदूरों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय कुमार ने जब काम रोकवाने का कारण पूछा तो प्रधान को भी दबंगो ने अशब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने लगे।प्रधान ने नेतृत्व में दर्जनों मनरेगा मजदूर महिला व पुरुषों ने मिर्जामुराद थाने पहुंच गांव के ही दीनदयाल समेत उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाए की दबंगो द्वारा सरकारी कार्य को रोका जा रहा है व जान से मारने की धमकी दी जा रही है ऐसे दबंगो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।मिर्जामुराद एसओ आनंद चौरसिया ने बताया कि ग्राम प्रधान ने तहरीर दिया युवक की तलाश की जा रही है जल्द ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।इस दौरान ग्राम प्रधान संजय कुमार के साथ थाने पहुंचे मनरेगा मजदूरों में ममता देवी, दिलीप, प्रमिला, निर्मला देवी, हीरामनी, संतोष कुमार, कृपाशंकर, अनिल कुमार पटेल, जड़ावती, रानी, बब्बन, मगरू समेत अन्य मजदूर मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News