अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ,वाराणसी*। जी-20 शिखर सम्मेलन अंतर्गत बीआरसी हरहुआ पर खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास क्षेत्र हरहुआ के 40 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से एक बच्चे का प्रतिभाग किया गया ।जिसमें आदित्य कुमार कम्पोजिट विद्यालय चंदापुर प्रथम स्नेहा द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय पलिया व तृतीय स्थान नीतीश शर्मा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिसौर को प्राप्त हुआ।बच्चों को पुरष्कृत किया गया।इस मौके पर समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए अध्यापक,रामजीत यादव,आशीष श्रीवास्तव,ओम प्रकाश गौतम,सुधा,अजय श्रीवास्तव,संतोष कुमार,व अन्य अध्यापक उपस्थित थे।