विनोद यति की खास रिपोर्ट
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा / अपहृता की बरामदगी तथा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0101/2023 धारा 363/366/376 भादवि व » पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता / पीड़िता को बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज खाँ निवासी ग्राम देईपुर नई बस्ती नटान थाना चोलापुर वाराणसी व स्थायी पता ग्राम लखौआ थाना बक्सा जिला जौनपुर को आज दिनांक 14.03.2023 को समय करीब 11.10 बजे चोलापुर ब्लाक से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,व0उ0नि0 रामआशीष,का0 सत्यप्रकाश यादव,म0का0 मधु कुमारी थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी