विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव के नजदीक सोमवार को आभूषण व्यवसायिक रामाशंकर सेठ पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल सेठ निवासी पतरही जो कि ग्राम हाजीपुर में आभूषण की दुकान है। शाम को करीब 5:30 बजे दुकान बंद कर के जब घर जा रहे थे। तो सिहुलिया गांव के समीप पुलिया के पास गाड़ी चार बदमाशों ने असलहा सटाकर गाड़ी में रखे 30 ग्राम सोने के आभूषण व लगभग पैसठ हजार नगदी लूट लिया।जिसको लूटने के बाद लुटेरे फरार हो गए।मौके पर पहुँच पुलिस आयुक्त ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की जा रही है। जिससे बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके।