UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**युवक मंगल दल ने जनसंख्या नियंत्रण पर किया संगोष्ठी*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर पंचायत भवन पर युवक मंगल दल द्वारा जनसंख्या नियंत्रण हेतु नवविवाहित युवकों के साथ जनसंख्या नियंत्रण पर बैठक किया जिसमें चर्चा हुआ कि अगले कुछ वर्षो में भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़कर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। यह कोई आदर्श स्थिति नहीं होगी। इसलिए और भी नहीं क्योंकि चीन के मुकाबले भारत का क्षेत्रफल कम है और संसाधनों पर बोझ बढ़ता जा रहा है इसे रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा एवं लोगों को जागरूक करना होगा ग्रामीण क्षेत्र में अशिक्षा एवं लोक लज्जा के कारण ही भयानक असर देखने को मिल रहा है गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्ना कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इनसे काफी हद तक जनसंख्या पर नियंत्रण पा लिया है। लेकिन वर्तमान में देश की कुल आबादी 139 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है जो चिंतनीय है। भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण भूखमरी, गरीबी, बेकारी, बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकना अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम मे जनसंख्या नियंत्रण हेतु युवाओं को निरोध का वितरण किया गया इस मौके ग्राम प्रधान सुद्धू एवं युवक मंगल दल के रविंद्र कुमार अजीत कुमार सनी प्रजापति अनिल सूरज दिनेश रविचंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News