विवेक राय की खास रिपोर्ट
दानगंज-
खरीफ फसलो की कटाई के पश्चात खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किसानों को नि:शुल्क वेस्ट डी-कम्पोजर का बितरत किया जा रहा है।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार कृषि विभाग की ओर से चोलापुर की सभी 11 न्याय पंचायतों में जागरूक किसानों को डी-कम्पोजर का बितरण किया जाना है।शुक्रवार को चोलापुर विकास खण्ड क्षेत्र के नियारडीह में डा.उमाशंकर,अजगरा में अनामिका सिंह,,रूपचंदपुर में ओम प्रकाश गुप्ता,राजवारी मे तकनीकी सहायक, रौनाकलां न्याय पंचायत में सुभाष झा द्वारा किसानों को नि:शुल्क डी-कम्पोजर बितरित किया गया।बबियांव गांव में नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा व खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों की उपस्थिति में वेस्ट डी-कम्पोजर के प्रयोग विधि का सजीव प्रदर्शन किया और किसानों को डी-कम्पोजर का नि:शुल्क बितरण किया।इस दौरान एडीओ कृषि कैलाश मौर्या ने किसानों से खेतों में फसल अवशेष न जलाने की अपील की। कार्यक्रम में सौरभ रघुवंशी,शैलेंद्र कुमार रघुवंशी,सुभाष पाल आदि किसान उपस्थित रहे